मोबाइल में एक्सेल कैसे चलाएं? पूरी गाइड हिंदी में 2026
How to Use Excel on
Mobile? Complete Guide in Hindi 2026
कंप्यूटर का प्रयोग सभी
क्षेत्रों में बढ़ रहा है। इसी प्रकार, मोबाइल का प्रयोग भी अब
केवल बातचीत करने के लिए नहीं, बल्कि एक टूल के रूप में किया
जा रहा है। आज मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन अनेक काम किए जा सकते हैं।
इसी तरह, माइक्रोसॉफ्ट
के कई प्रोग्राम हैं, जिनका हम नियमित रूप से प्रयोग करते हैं।
इनमें से एक माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल (Microsoft Excel) भी है,
जो डेटा को प्रदर्शित करने और उसका विश्लेषण करने के काम आता है। इसमें
डेटा एंट्री करके अनेक प्रकार के काम किए जा सकते हैं।
अभी तक हम माइक्रोसॉफ्ट
एक्सेल का प्रयोग मुख्य रूप से लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ही करते रहे हैं। लेकिन अब आप
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल फोन पर भी इसका प्रयोग कर
सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड और आईफोन, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
है।
इस पोस्ट में हम जानेंगे
कि मोबाइल में माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का प्रयोग कैसे करें, नई शीट
किस प्रकार बनाएँ, डेटा प्रोसेसिंग के लिए फॉर्मूले कैसे लगाएँ,
टेबल को कैसे फॉर्मेट करें और फाइल को दूसरों के साथ किस प्रकार शेयर
करें।
यदि आप इन प्रक्रियाओं
का अपने मोबाइल पर थोड़ा अभ्यास करेंगे, तो धीरे-धीरे माइक्रोसॉफ्ट
एक्सेल में काम करने के तरीकों को सीख जाएँगे।





